{"_id":"6872b22cdaa5e8880102b19c","slug":"after-a-quarrel-with-her-husband-the-married-woman-hanged-herself-to-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127880-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 13 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक रिया दुबे की फाइल फोटो
मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावां गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने पति से झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में पंखे के सहारे गले में साड़ी का फंदा लगा उसका शव लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
शुभम दुबे मूलरूप से प्रयागराज जिले के सरायइनायत थानांतर्गत दलापुर गांव का रहने वाला है। उसका ननिहाल कोखराज के निधियावां गांव में है। बचपन से ही शुभम अपने नाना के पास ही रहता है। वर्ष 2023 में शुभम ने चित्रकूट जनपद के राजापुर थाने के तिवारी गांव निवासी उदित नारायण की बेटी रिया दुबे (23) के साथ प्रेम विवाह किया था। पिछले माह 28 जून को शुभम के नाना नर्मदा प्रसाद तिवारी का निधन हो गया था।
शुक्रवार को उनका तेरहवीं कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग अपने कमरे में सो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता कमरे में फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी मनीष पाल ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटी रिया बीमार रहती थी। इससे वह छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ाने लगती थी। बीमारी की वजह से उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मृ़तका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थिति में 12वीं के छात्र की मौत
सिराथू। सैनी कोतवाली के परास गांव में शनिवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परास गांव के सरजू सरोज का 16 वर्षीय बेटा वीरू 12वीं का छात्र था। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी सिराथू ले गए। जहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कई दिन से बेटा उल्टी दस्त से पीड़ित था। सैनी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह चिकित्सक के जवाब देने पर उसे सीएचसी ले गए थे। ग्रामीणों में जहर खाकर छात्र के जान देने की चर्चा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।