{"_id":"699775e3b9e780c4fb030aba","slug":"after-a-dispute-with-her-brother-in-law-a-widow-consumed-poison-along-with-her-two-daughters-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-136793-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: देवर से विवाद के बाद विधवा ने दो बेटियों के साथ निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: देवर से विवाद के बाद विधवा ने दो बेटियों के साथ निगला जहर
Fri, 20 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव में बुधवार की रात एक विधवा महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सभी को बचा लिया गया है। मामले में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
बौली निवासी अंजू देवी के पति मेंदी लाल सरोज का करीब दस साल पहले निधन हो चुका है। अंजू देवी अपनी दो बेटियों कमला और विमला के साथ मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। अंजू देवी ने बताया कि कुछ साल पहले उसके देवर नाई ने उसके हिस्से के जेवरात गिरवी रख दिए थे। रुपये न होने के कारण गिरवी रखे जेवरातों को वह नहीं निकाल पा रही थी।
आरोप है कि उसने कई बार अपने देवर को गहनों के बारे में टोका, लेकिन वह अनसुना करता रहा। इसको लेकर बुधवार को विधवा और उसके देवर में विवाद हो गया। देर रात विधवा अंजू ने आवेश में आकर घर में रखी चूहे मारने की दवा अपनी दोनों बेटियों कमला देवी (16) और विमला देवी (18) के साथ खा ली।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने सभी को आननफानन चंपहा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक चले इलाज के बाद तीनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रकरण में पश्चिम शरीरा पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कही है।