{"_id":"63359b19aa771d29aa05fe37","slug":"advocates-locked-in-manjhanpur-tehsil-and-registry-office-in-protest-against-increasing-the-circuit-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"kaushambi : सर्किट रेट बढ़ाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंझनपुर तहसील व रजिस्ट्री दफ्तर में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kaushambi : सर्किट रेट बढ़ाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंझनपुर तहसील व रजिस्ट्री दफ्तर में जड़ा ताला
Thu, 29 Sep 2022 06:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:48 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले जिले की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ा दिया है। नए सर्किल रेट की सूची सार्वजनिक होते ही तहसीलों के अधिवक्ता विरोध में उतर आए। बढ़ा सर्किल रेट वापस लेने की मांग को लेकर 18 दिन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए रोजाना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Kaushambi : सर्किट रेट बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : Kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीनों के सर्किल रेट में वृद्घि के विरोध में तहसीलों के वकील पखवाड़े भर से हड़ताल कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मंझनपुर तहसील के नाराज वकीलों ने तहसील के मुख्य गेट व उपनिबंधक कार्यालय में ताला जड़कर जोड़दार विरोध किया। इस दौरान वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले जिले की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ा दिया है। नए सर्किल रेट की सूची सार्वजनिक होते ही तहसीलों के अधिवक्ता विरोध में उतर आए। बढ़ा सर्किल रेट वापस लेने की मांग को लेकर 18 दिन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए रोजाना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज मंझनपुर तहसील के अधिवक्तों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे संगठन अध्यक्ष एडवोकेट सुशील श्रीवास्तव की अगुवाई में तहसील के मुख्य गेट व उप निबंधक कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
तकरीबन डेढ़ घंटे तक फरियादियों, वादकारियों को भीतर घुसने नहीं दिया गया। इस दौरान अधिवक्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 11.30 बजे तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पह़ुंचकर आंदोलित वकीलों से बात की। साथ ही वरिष्ठ अफसरों से वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ, तब जाकर तहसील का कामकाज सामान्य हो सका। इस मौके पर संजय मिश्रा, लखन लाल गर्ग, भानु मिश्रा, मानसिंह यादव, हरिशरण सिंह, बलराम तिवारी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन