फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Advocate's disabled brother dies after being hit by a train

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता के दिव्यांग भाई की मौत

Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Advocate's disabled brother dies after being hit by a train
चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव में रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता के मूक-बधिर भाई की मौत हो गई। हादसा रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जां-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर मजरा रतगहा गांव निवासी अधिवक्ता अजय सिंह यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई विजय सिंह उर्फ पहाड़ी (50) दिव्यांग थे। उन्हें न सुनाई नहीं देता था, वह बोल भी नहीं सकते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह उनके के साथ ही रहते थे। रविवार को वह रिश्तेदारी सैयदसरांवा गांव गए थे। सोमवार शाम वह पैदल ही घर आ रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पार करने के दौरान वह कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed