फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Adulteration: Black business of white work, half milk-half water

मिलावट: सफेद काम का काला कारोबार, आधा दूध-आधा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Adulteration: Black business of white work, half milk-half water
जिले में सप्लाई किए जा रहे दूध में मिलावट की जा रही है। दीपावली पर दूध व दुग्ध उत्पाद के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अच्छी नहीं है। जितना दूध था लगभग उतना ही पानी मिलाया गया है। दूध से फैट निकाला गया और फिर मिल्क पाउडर मिलाकर दूध को गाढ़ा करने की कोशिश हुई।
विज्ञापन

मिलावटी दूध की बिक्री को लेकर आए दिन शिकायतें गूंजती रहती हैं। शासन तक भी मामले पहुंच चुके हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली के त्योहार पर दूध व दुग्ध उत्पादों के 11 नमूने लिए थे।
विज्ञापन

इनमें दूध के चार, खोवा के तीन, पनीर के दो, छेना व पेड़ा के एक-एक शामिल रहे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। इनमें से दस नमूनों की रिपोर्ट पिछले हफ्ते प्राप्त हुई। आठ नमूने फेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में पानी के साथ मिल्क पाउडर मिलाया गया था। इसमें फैट की मात्रा भी कम मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित को नोटिस जारी कर 45 दिन के भीतर अपील करने का अवसर दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेहत के लिए नुकसानदायक:
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वप्रकाश ने बताया कि सोया, रिफाइंड और पाउडर आदि के मिश्रण से बनाई जाने वाली पनीर बच्चों ही नहीं, बल्कि बड़ों की सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक है। इससे पाचन संबंधी जटिल समस्या हो सकती हैं। इस तरह के पनीर के लगातार सेवन से शरीर में बैड फैट, धमनी और तंत्रिका तंत्र में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed