फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   adulteration

श्याम डेयरी का दूध जांच में फेल, नोटिस

Sat, 22 Oct 2016 12:52 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में दूध, तेल और मिठाई का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता सावधान हो जाएं। दूधिए से लिए जाने वाले दूध ही नहीं सरसों के तेल, बेसन, और मिठाई आदि में भी मिलावट की जा रही है। इसका खुलासा अगस्त से लेकर अब तक जांच के लिए भेजे गए कई नमूनों से हुआ। श्याम डेयरी का दूध भी जांच में फेल हो गया है। इसकी  रिपोर्ट मिलने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जवाब मिलते ही एडीएम न्यायालय में वाद पंजीकृत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगस्त से लेकर अक्टूबर तक रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली आदि पर्वों की धूम रहती है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है। कारोबारी मिलावटी सामान की बिक्री न कर सकें। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सजग रहती है। इस साल मंझनपुर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी समेत अन्य अधिकारियों ने दूध, बेसन, मिठाई, तेल और दाल के करीब 38 नमूने जांच के लिए भेजे थे। लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने के बाद मूरतगंज के दूधिया धर्मेंद्र यादव के दूध, श्याम डेरी ओसा के दूध, कुम्हियांवा के जगदीश प्रसाद के सरसों के तेल, मंझनपुर की वंदना आइसक्रीम और करारी के फूलचंद्र वर्मा की बर्फी में मिलावट की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम अशोक यादव ने आरोपियों को नोटिस भेज दिया है। बहरहाल कुछ भी हो दोआबा के उपभोक्ताओं को जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की खरीद में अब विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed