फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ADO Panchayat will bear the brunt of arbitrariness of Panchayat assistants, notice

Kaushambi News: पंचायत सहायकों की मनमानी का खामियाजा भुगतेंगे एडीओ पंचायत, नोटिस

Thu, 04 Apr 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat will bear the brunt of arbitrariness of Panchayat assistants, notice
पंचायत सहायकों की मनमानी का खामियाजा अब एडीओ पंचायत को भुगतना पड़ेगा। डीपीआरओ ने जिले के सभी आठ विकासखंडों के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर तीन दिन में व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया है। जिले की 135 ग्राम पंचायत में काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं 168 सचिव ऑनलाइन हाजिरी भी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को नोटिस देकर व्यवस्था में सुधार कराने का निर्देश दिया है। कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 451 ग्राम पंचायतें हैं। सभी गांवों में पंचायत सहायकों की तैनाती हुई है। इनको पंचायत भवन रोज पहुंचना है। इसके बाद यहीं से ऑनलाइन हाजिरी लगानी है। मोबाइल का सॉफ्टवेयर पंचायत भवन की लोकेशन पर ही सक्रिय होगा, लेकिन 168 पंचायत सहायक ऑनलाइन हाजिरी से दूरी बनाए हुए हैं। जबकि पंचायत भवनों से ही ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन, खसरा- खतौनी जैसे अन्य काम पंचायत सहायक को करने हैं। 135 गांव में सीएससी का संचालन नहीं हो रहा है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि एडीओ पंचायत को नोटिस देकर जवाब मांगा है। कहा कि कर्मचारियों से काम न लेना उनकी लापरवाही है। तीन दिनों में व्यवस्था को बेहतर करें।
विज्ञापन

-----
यहां नहीं संचालित हो रहे सीएससी
ब्लॉक गांव
चायल 08
कड़ा 16
कौशाम्बी 11
मंझनपुर 22
मूरतगंज 21
नेवादा 14
सरसवां 10
सिराथू 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed