{"_id":"57c72e344f1c1b0b4b2cce1a","slug":"ado-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत समेत आठ सेक्रेटरियों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत समेत आठ सेक्रेटरियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रुटिपूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किए जाने और प्रधान समेत नामित सदस्यों की अनुपस्थिति कम होने पर एडीओ पंचायत सरसवां समेत आठ सेक्रेटरियों को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसके अलावा उनका एक दिन का वेतन भी अवरुद्ध कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ द्वारा की गई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है।
शासन के निर्देश पर ग्राम प्रधानों और पांच नामित सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का प्लान तैयार कर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में 29 और 30 अगस्त को विकास खंड मंझनपुर और सरसवां में प्रशिक्षण दिया जाना था। इसे सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रताप सिंह को दी गई थी। विकास कार्यों की जानकारी कराए जाने का प्रशिक्षण देने के लिए सीडीओ, डीपीआरओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी समय पर ब्लॉक पहुंचे।
लेकिन प्रशिक्षण स्थल पर ग्राम प्रधानों और नामित सदस्यों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं रही। इस पर सीडीओ और डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की। मामले में डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ कमल किशोर ने एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रताप सिंह, सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, धनंजय सिंह, इंद्रपाल, अमरनाथ तिवारी, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत प्रसाद तिवारी, धनराज कोटार्य को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया है।