{"_id":"5ecaba708ebc3e90233f12f3","slug":"administration-made-the-playground-free-from-encroachment-kaushambi-news-ald276677664","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
Administration made the playground free from encroachment
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त
चायल के घूरी गांव में ग्रामीण बांधते थे मवेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। तहसील क्षेत्र के घूरी गांव स्थित तबेला बन चुके खेल के मैदान को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। रविवार को एसडीएम ने जेसीबी लगवाकर ग्रामीणों की चरही व चहारदीवारी नष्ट कराया। कब्जेदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
घूरी गांव स्थित गाटा संख्या 373 राजस्व अभिलेख में बाल उद्यान के रूप में दर्ज है। इस मैदान पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। चहारदीवारी बनाने के साथ ही टिनशेड डालकर कब्जा किया गया था। खाली पड़ी जमीन पर चरही बनाकर मवेशी बांधे जा रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चायल ज्योति मौर्या से की थी। रविवार को तहसीलदार श्याम कुमार व अन्य राजस्वकर्मी के साथ घूरी पहुंची एसडीएम ने जमीन की नाप कराई तो अतिक्रमण मिला। इस पर एसडीएम ने जेसीबी मंगवाकर खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान चरवा कोतवाली की फोर्स भी मौजूद रही। कब्जेदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा जमीन पर कब्जा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।