{"_id":"6a0f527312a8c73f7e08a365","slug":"action-taken-in-three-villages-in-the-land-dispute-settlement-campaign-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141810-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि विवाद निस्तारण अभियान में तीन गांवों में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि विवाद निस्तारण अभियान में तीन गांवों में हुई कार्रवाई
Fri, 22 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 22 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
चायल तहसील के ग्राम सिकन्दरपुर बजहा में विवादित भूमि का निस्तारण कराते उप जिलाधिकारी अरुण कुमार
जिले में चल रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत बुधवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग तहसीलों के गांवों में कैंप लगाकर कई शिकायतों का निस्तारण कराया।
तहसील सिराथू के ग्राम त्रिलोकपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने चार शिकायतों का निस्तारण कराया। यहां पट्टे की मांग, आबादी के रास्ते, नाली विवाद और एनएचएआई की ड्रेनेज समस्या से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
वहीं, मंझनपुर तहसील के ग्राम पश्चिमशरीरा में उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने तीन शिकायतों का समाधान कराया। चायल तहसील के ग्राम सिकंदरपुर बजहा में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आदेश का पालन न होने पर धारा-67 के तहत कार्रवाई की जाएगी।