फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ACMO inspected health centers

एसीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 15 Dec 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ACMO inspected health centers
एसीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मूरतगंज। दोआबा में स्वास्थ्य सेवा बेपटरी हो गई है। इसका खुलासा एसीएमओ के निरीक्षण में हुआ। सीएचसी आलमचंद्र व पीएचसी मूरतगंज के निरीक्षण में कई डॉक्टर व कर्मचारी गैरहाजिर रहे।

एसीएमओ डॉ. सनद कुमार झा सोमवार को सुबह करीब दस बजे सीएचसी आलमचंद्र पहुंचे। यहां चीफ फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। एलटी सुनील कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे। जबकि चिकित्साधिकारी डॉ. यश अग्रवाल कोरोना कार्य के लिए सीएमओ कार्यालय से संबद्ध, नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत कुमार डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रयागराज से संबद्ध,डॉ. दीप्ति सोनकर प्रसव कार्य के लिए पीएचसी मूरतगंज से संबद्ध मिले। डॉ. अभिषेक कुमार व डॉ. ज्योति मिश्रा ओपीडी में चार मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसके बाद पीएचसी मूरतगंज पहुंचे एसीएमओ को यहां एलएचवी रीता नारंग गैरहाजिर मिलीं। पता चला कि आरबीएसके टीम की डॉ. सुनीता सिंह नौ दिसंबर से लगातार बगैर किसी सूचना के नदारद हैं। जबकि आयुष के डॉ. आदित्य रावत आठ दिसंबर से आकस्मिक अवकाश पर हैं। डॉ. कमलेश कुमार व डॉ. दीप्ति सोनकर ओपीडी में मरीजों का उपचार करती मिलीं। गैरहाजिर डॉक्टरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीएमओ ने सीएमओ को संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed