फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of snatching arrested in police encounter shot in the leg.

Kaushambi News: छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching arrested in police encounter shot in the leg.
मुठभेड़ के दौरान गिरी आरोपी की बाइक। स्रोत: पुलिस
पिपरी थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 31 जुलाई की रात कसेंदा निवासी तौसीफ अहमद से मोबाइल छीनने की घटना के बाद पिपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित की गई थीं। इससे पहले आरोपी को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात मनौरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पिपरी और चरवा पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों बाइक छोड़कर झाड़ियों की ओर भागे। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र किशन निवासी पनभरा मंदर मोड़, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छिनैती और लूट की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

मोबाइल छिनैती के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- शिवांक सिंह, सीओ चायल

मुठभेड़ के दौरान गिरी आरोपी की बाइक। स्रोत: पुलिस

मुठभेड़ के दौरान गिरी आरोपी की बाइक। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed