फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accused of robbery arrested with advocate

अधिवक्ता के साथ लूट का का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
accused of robbery arrested with advocate
सदर कोतवाली के तुलसीपुर गांव के समीप साल पहले अधिवक्ता के साथ मारपीट कर लूट मामले में वांक्षित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक बदमाश अभी भी फरार है। बुधवार को पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लिखापढ़ी कर चलान कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद सिंह ने बताया कि पिछले साल तुलसीपुर गांव के समीप जिला कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता के साथ तीन बदमाशों ने सरेराह लूट की थी। विरोध करने पर मारपीट भी की गई थी। इस मामले में अधिवक्ता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में प्रकाश में आए एक बदमाश सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुवा निवासी राजेंद्र उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को इसी मामले में वांक्षित रहे नरसिंहपुर कछुवा गांव के विकास उर्फ ढनगू को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में शामिल रहा तीसरा बदमाश अभी भी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed