फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of kidnapping a student and converting her to religion, also took away four lakh rupees from home

Kaushambi : छात्रा काे अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, घर से चार लाख रुपये भी ले गई

Mon, 04 Mar 2024 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

पिपरी इलाके का एक व्यक्ति जेवरात बनाने का काम करता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 वीं की छात्रा है। आरोप है कि कोखराज का एक युवक ने उसकी बेटी को बहलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है वह उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उससे जबरन शादी करना चाहता है।

विज्ञापन
Accused of kidnapping a student and converting her to religion, also took away four lakh rupees from home
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिपरी कोतवाली के एक गांव की किशोरी को अगवाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण के इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

पिपरी इलाके का एक व्यक्ति जेवरात बनाने का काम करता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 वीं की छात्रा है। आरोप है कि कोखराज का एक युवक ने उसकी बेटी को बहलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है वह उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उससे जबरन शादी करना चाहता है। आशंका जताई कि शादी नहीं करने पर वह उसकी हत्या भी कर सकता है।

विज्ञापन

परेशान पिता ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे इस कदर बरगलाया कि बेटी शुक्रवार की रात आलमारी में रखे चार लाख 32 हजार रुपये लेकर घर से बाहर गई। फिर उसकी बेटी को कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बा निवासी नौफिल उसकी बेटी को चारपहिया वाहन से अगवा कर ले गया है। उसके इस काम में उसकी मां और पिता समेत कई साथियों ने मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कोखराज निवासी नौफिल उसकी मां और पिता तालिब जमीर, इमरान उर्फ इन्नू, उस्मान, अजीत मौर्या, पिपरी कोतवाली के मनौरी निवासी समीर एवं पूरामुफ्ती कोतवाली के हटवा निवासी नौफिल के कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने और छात्रा की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed