फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of casteist abuse and assault, FIR lodged

Kaushambi News: जातिसूचक गाली व मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of casteist abuse and assault, FIR lodged
ओसा मंडी में गेहूं तौल के दौरान विवाद के बाद जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आढ़ती पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा के रक्सौली निवासी रामसूरत ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2025 को वह गेहूं लदी गाड़ी लेकर ओसा मंडी आया था। कुलदीप गुप्ता के यहां गेहूं उतारते समय 35 बोरी के बजाय 34 बोरी बताने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी जांच में 35 बोरी होने की पुष्टि हुई। आरोप है कि कुलदीप गुप्ता ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की और विरोध करने पर पिटाई की।पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से दाहिने कान से सुनाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

24 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। बताया कि इलाज खर्च देने के आश्वासन पर पहले शिकायत नहीं की गई, लेकिन 27 जनवरी को पैसे मांगने पर फिर गाली देकर भगा दिया गया। पुलिस ने कुलदीप पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed