{"_id":"68c4768c644992ebd30acaa3","slug":"accused-arrested-for-raping-a-minor-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-714866-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने पहले दर्ज किए गए मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने शाहपुर स्कूल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
महेवाघाट इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने 20 अगस्त को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुई घटना की तहरीर महेवाघाट पुलिस को दिया था। इसके बाद पुलिस ने छेड़खानी और गालीगलौज की घटना का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट वादी ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण और पीड़िता के बयान से दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने दर्ज किए गए मुकदमा में पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित गोपाल निषाद (20) को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।