{"_id":"5b8c36fa42c792464f497fac","slug":"accident-near-sanda-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहे के समीप शनिवार रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई। इससे बाइकसवार युवक घायल हो गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटनाओं में चार और लोग घायल हो गए।
इलाहाबाद के राजरूपपुर का आशीष त्रिपाठी (35) पुत्र जगदेव प्रसाद प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी रिश्तेदारी पतौना में है। शनिवार शाम वह रिश्तेदार के घर गया था। रात को लौटते वक्त समदा चौराहे के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डिस्चार्ज कराकर परिवार वालों ने इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां सुबह उसकी सांस थम गई।
हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। इसी तरह करारी निवासी राकेश पासी रविवार सुबह अपने पिता त्रिभुवन के साथ राजापुर जा रहा था। ओसा चौराहे के समीप पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र घायल हो गए। पूरामुफ्ती निवासी जाहिद सुबह पड़ोसी अनिल के साथ करारी आ रहा था। पिंडरा चौराहे के समीप मवेशी को बचाने में उसकी बाइक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।