{"_id":"5ba14faa867a5537ba405c60","slug":"accident-near-ossa-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में दंपति सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की भिड़ंत में दंपति सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा के समीप मंगलवार सुबह बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी निवासी राजेश कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। ओसा चौराहा के समीप सामने से आई एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर चायल निवासी नितिन और पुष्कर सवार थे। टक्कर होते ही दोनाें बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।