फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near kesari

सड़क हादसों में तीन की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव के समीप रविवार रात बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के थरियांव कस्बे का राजसजीवन (40) पुत्र निहोरे खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात वह भतीजे रामू के साथ रिश्तेदार के घर पूरामुफ्ती जा रहा था। कमासिन गांव के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर प्रयागराज के मुट्ठीगंज निवासी राकेश, अंकित और संदीप थे। टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजवाने का इंतजाम कर रहे थे। इससे पहले ही रामसजीवन की सांस थम गई। घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में संदीप और अंकित की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं सैनी इलाके के केसारी गांव का संतोष कुमार मौर्य (45) पुत्र जगदेव सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। रात को वापस लौटते वक्त केसारी गांव के समीप ही पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर इलाहाबाद-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 व सैनी कोतवाली पुलिस को खदेड़ दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार कई कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे। कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था। हाईवे पर देर रात तक हंगामा जारी रहा। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आए कई वीआईपी भी जाम में फंसे। मामले में एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया गांव का नरेन्द्र (26) पुत्र छेद्दू गौतम किसानी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता का हाथ बटाता था। सोमवार रात किसी काम से वह चरवा गया था। लौटते वक्त समसपुर के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही नरेन्द्र की सांसें थम गईं। पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं करारी से एक विक्रम सोमवार सुबह सवारियां भरकर मंझनपुर जा रहा था। दीवर कोतारी गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम पलट गया। वाहन में बैठे करारी कस्बा निवासी गुरुदेव प्रसाद, जगन्नाथ, पश्चिमशरीरा निवासी जयकरन, सुदामा, रेखा देवी व अषाढ़ा निवासी पंकज कुमार आदि घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सुदामा की हालत चिंताजनक है। उसे रेफर भी किया जा सकता है। वहीं प्रयागराज से एक प्राइवेट बस सोमवार सुबह सवारियां भरकर महेवाघाट जा रही थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोटिया का पूरा गांव के समीप सामने से आई पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे बस चालक भार्गव तिवारी व खलासी विकास घायल हो गए। गनीमत ये रही कि सवारियां हताहत नहीं हुईं। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed