{"_id":"5b689c5b4f1c1b8f3e8b5784","slug":"accident-near-gulamipur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कंटेनर से वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कंटेनर से वृद्ध को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर बेकाबू कंटेनर ने एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जुबरा गांव का रोशनलाल (62) पुत्र झगड़ू बर्तन की फेरी करके परिवार का खर्च चलाता था। वह गुलामीपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसी इलाके में फेरी भी करता था। सोमवार दोपहर साइकिल से बाजार जाते वक्त गुलामीपुर गांव के समीप ही कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहे कंटेनर से उसको कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।