{"_id":"5bbba8d3867a55285f62f7a7","slug":"accident-near-guggabagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसाें में बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसाें में बाइक सवार तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के गुंगवा के बाग के समीप रविवार शाम कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मोहम्मदपुर निवासी कन्हैया साहू अपने दोस्त फरीदपुर गांव के शानू के साथ रविवार की शाम बाइक से चायल बाजार आ रहा था। गुंगवा के बाग के पास उनकी बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसी तरह कशिया पश्चिम गांव का अनिल कुमार पुत्र कंधई लाल सोमवार की दोपहर बाइक से तिल्हापुर मोड़ गया था। बूंदा तिराहे के पास सामने से आ रही मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।