फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near buaram ka pura

सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल

Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
accident near buaram ka pura
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सरायअकिल के बुआराम का पूरा गांव के समीप सोमवार रात अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बेनीराम कटरा निवासी सुभाषचंद्र (22) पुत्र रूपचंद्र स्कूली वैन में ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार को वह चरवा के माहपुर गांव में रहने वाली ममेरी बहन के घर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर वापस लौटते समय रात तकरीबन दो बजे सरायअकिल के बुआराम का पूरा गांव के समीप उसकी कार पेड से टकरा गई। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उधर जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं बिसारा गांव का सुरेंद्र कुमार पुत्र मसुरीदीन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। मंगलवार दोपहर किसी काम से भरवारी जा रहा था। रास्ते में गेरसा बाईपास के समीप पीछे से आई बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोखराज के गिरसा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर एक युवक को  डॉक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज थाने के बिसारा गांव निवासी रंजीत पुत्र भोंदल, अपने दोस्त शुकरू और सुरेन्द्र के साथ मंगलवार की दोपहर भरवारी जा रहा था। गिरसा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना के बाद बुलेरो चालक गाड़ी सहित भाग निकला। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुरेन्द्र  की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य हादसे में करारी थाने के फरीदपुर सवंरो गांव निवासी प्रमोद सिंह (25) मंगलवार की दोपहर बाइक लेकर घर से करारी आया था। वापस लौटते वक्त उसकी बाइक अनियंत्रित होकर करारी इंका के समीप पलट गई। हादसे में उसे भी गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं पिपरी के कादिलपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी आशा देवी व मासूम बेटी को लेकर दवा लेने चायल आया था। इलाज कराने के बाद वापस लौटते समय बाजार में बाइक खड़ी कर राजेंद्र  सामान खरीदने चला गया। आशा रोड किनारे बच्ची संग खड़ी होकर पति का इंतजार कर रही थी। इस दौरान मनौरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं । स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed