फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near bjp office

सड़क हादसों में स्वास्थ्य कर्मी सहित चार घायल

Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident near bjp office
accident
मंझनपुर/चायल (ब्यूरो)। दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रविवार को स्वास्थ्य कर्मचारी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।  सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी नरोज कुमार पुत्र बाबूलाल की ससुराल सरसवां में है। रविवार सुबह वह भाई मिथलेश के साथ ससुराल जा रहा था। मंझनपुर में भाजपा कार्यालय के समीप सामने से आई बस ने उसकी बाइक में कट मार दिया। जिससे बाइक सवार सगे भाई गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


इसी दर्मियान बस ने सड़क पार कर रहे जिला अस्पताल के एम्बुलेंस स्टॉफ खेमेन्द्र निवासी बिंदकी फतेहपुर को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव का राज सोनकर पुत्र छेदीलाल रविवार सुबह किसी काम से बेगम बाजार जा रहा था। भगवतपुर तिराहे पर पहुंचते ही पीछे से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed