{"_id":"598b5b164f1c1bfb618b464d","slug":"accident-in-saini-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू(कौशाम्बी)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सैनी के केसरिया मोड़ के सामने बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से कार कंटेनर के नीचे दस फीट तक अंदर घुस गई। हादसे में वाराणसी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक कुमार समेत पत्नी और साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इंजीनियर की साली रीना बाल-बाल बच गई। इंजीनियर परिजनों के साथ वाराणसी से नोएडा जा रहे थे। पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वाराणसी के एफ ए/18/08 प्रभात नगर कालोनी, नईबस्ती पांडेयपुर थाना कैंट निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (35) पुत्र शमसेर बहादुर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रक्षा बंधन पर्व पर वह घर आया था। मंगलवार को वह ससुराल धूपचंडी बलभद्रा कालोनी चेतगंज गया था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे वह पत्नी रीना श्रीवास्तव (32), साली नेहा (20) और साला हिमांशु (18) पुत्र विजय कुमार के साथ अपनी होंडा सिटी कार से नोएडा के निकला। अभिषेक कार खुद ड्राइव कर रहा था। जैसे ही कार सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के समीप पहुंची इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पीछे जा घुसी। हादसे में अभिषेक, रीना और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार कंटेनर के नीचे लगभग दस फिट अंदर पहिए के पास तक पहुंच गई थी। इससे मृतकों का शव गाड़ी में ही फंस गया था। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग अवाक रह गए। सूचना मिलते ही सैनी एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर कार को बाहर निकालते हुए मामूली रूप से घायल नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर बाद मृतकों के परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। नेहा का हालचाल लेने के बाद वह शवों को लेकर वाराणसी चले गए।