{"_id":"598b5c234f1c1b12618b469d","slug":"accident-in-puramufti-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार आटो ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार आटो ने वृद्ध को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल(कौशाम्बी)। हाईवे पर मंदर मोड़ के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार अप्पे ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के असरौली गांव का मुस्ताक अली (60) पुत्र जहीर अहमद ने रोजी रोटी के लिए मंदर मोड़ के समीप चाय-नास्ते की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। जैसे ही सड़क पार करना चाहा इसी दौरान कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार अप्पे ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद चालक बेकाबू हो गया और कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े मुन्नू लाल को भी टक्कर मार दिया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।