{"_id":"5aa81f424f1c1bb7758b53d3","slug":"accident-in-nara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मासूम की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में मासूम की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव के समीप मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने एक मासूम को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। वहीं अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए।
मंझनपुर क्षेत्र के नारा गांव का महेश सोनकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार सुबह उसकी बेटी सरोज देवी (13) व बेटा मिथुन (6) साइकिल से स्थानीय बाजार जा रहे थे। साइकिल सरोज चला रही थी। गांव के चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। मिथुन पहिये के नीचे आ गया और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए गुजर गया। वहीं उसकी बहन सरोज भी घायल हो गई। परिवार वाले एम्बुलेंस से घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मिथुन की सांस थम गई। जबकि सरोजा को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। मिथुन की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। ट्रैक्टर पकड़ा गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।वहीं नगर कोतवाली के बारा मलाका गांव की रानी देवी पत्नी राकेश कुमार मंगलवार सुबह पड़ोसी के साथ बाइक से भांजी को छोड़ने उसके घर जा रही थी। गांव के पास ही रानी बाइक से गिर गई। इससे उसे चोटें आई हैं। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मंझनपुर निवासी रामसुख मंगलवार सुबह किसी काम से सरायअकिल जा रहा था। साथ में पड़ोसी राकेश और सुनील भी थे। सेमरहा गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आई अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं नगर कोतवाली के घना का पूरा गांव का महेंद्र पाल पुत्र लल्लू मंगलवार सुबह किसी काम से भरवारी जा रहा था। कादीपुर के समीप मवेशी को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महेंद्र घायल हो गया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिपरी कोतवाली इलाके के दुर्गापुर गांव का लालबहादुर पुत्र स्व. बृजलाल मंगलवार सुबह किसी काम से बदनपुर गया था। लौटते वक्त पूरामुफ्ती क्षेत्र में तेरहमिल गांव के समीप पीछे से आई एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक को चोटें आई हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।