{"_id":"58388ca14f1c1b262413dbda","slug":"accident-in-mohabaatpur-painsa-charwa-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे मेें वृद्ध की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे मेें वृद्ध की मौत, तीन घायल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता-सिराथू मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने जांच के बाद घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव निवसी जगपत पटेल (65) परिषदीय स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह बाइक से पड़ोसी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह धाता-सिराथू मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान सिराथू की ओर रही बेकाबू बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जब तक लोग घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाते उनकी सांस थम चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल बाइक सवार अरविंद कुमार निवासी चर्की फतेहपुर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं चरवा थाने के कटरा देहमाफी निवासी नीलू पुत्र बिपत शुक्रवार दोपहर विक्रम में बैठकर मूरतगंज बाजार जा रहा था। विक्रम जैसे ही कोखराज थाने के बजहा जीटी रोड पर पहुंची सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में नीलू व कार सवार विनय सिंह और उनकी पत्नी मीरा सिंह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों को मूरतगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर तीनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने ंघायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।