{"_id":"5728f3684f1c1bbb5a5ccea7","slug":"accident-in-chayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उरई गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह दो बच्चे नदी में डूब गए। इस दौरान मोहिउद्दीनपुर गौस गांव के गनेश निषाद के बेटे जीत (10) की डूबकर मौत हो गई जबकि रामबहादुर की बेटी मनीषा देवी (8) को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। दोनों बच्चे तरबूज खाने के लिए तराई के खेत पर गए थे।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गौस गांव निवासी गनेश निषाद किसान है। उरई गंगा के कछार में इस बार उसने तरबूज की खेती कर रखी है। मंगलवार की सुबह उसका बेटा जीत निषाद चचेरी बहन मनीषा देवी को साथ लेकर खेत पर तरबूज खाने गया था। तरबूज खाने के बाद दोनों बच्चे गंगा नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में मौजूद लोग डूबते बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदे। इस दौरान बच्ची को तो लोगों ने खींच लिया, पर बालक को नहीं बचा पाए। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बालक के शव को नदी से खोज निकाला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।