{"_id":"58139f8b4f1c1b980dbc1e33","slug":"accident-in-alwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, तीन झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट के भगत का पुरवा अलवारा गांव में शुक्रवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। बीम की ढलाई के लिए मजदूर सरिया सीधी कर रहे थे। इसी दौरान सरिया बिजली के तार से छू गया। जिससे हादसा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा अलवारा गांव निवासी प्रदीप कुमार मकान बनवा रहा है। गांव का मोनू (18), अमरजीत (20) और राजेन्द्र कुमार (25) मजदूर है। शुक्रवार की दोपहर मकान की बीम ढलाई के लिए मजदूर सरिया सीधी कर रहे थे। इसी दौरान सरिया घर के सामने से गुजरे बिजली के तार से छू गया। इससे करंट की चपेट में आने से मोनू (18) पुत्र रत्तू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर जीत, राजेन्द्र और कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। शोर पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोग बिजली आपूर्ति ठप कराने के बाद सरिया को बाहर निकाला। पुलिस ने करंट से झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।