फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

टेंपों पलटने से चालक, खलासी घायल

Sat, 02 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 02 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
accident
इलाबाबाद से पिपरी की ओर आ रहा टेंपो शनिवार की सुबह भगवतपुर तिराहे के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। इससे चालक और खलासी गंभीररूप से घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी बेईमान (38) पुत्र मोतीलाल टेंपो चालक है। गांव का ही कल्लू (25) पुत्र दद्दू उसके टेंपो में खलासी है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दोनों तिल्हापुर मोड़ के एक परिवार को इलाहाबाद छोड़ने के लिए गए थे। इलाहाबाद से घर लौटते समय जैसे ही टेंपो भगवतपुर तिराहे पर पहुंचा। तेज रफ्तार और कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। गहरे गड्ढे में टेंपो पलटने से चालक-खलासी दबकर गंभीररूप से घायल हो गए। उधर, दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। साथ ही गांववाले दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के नीचे दबे चालक, खलासी को बाहर निकाला। घायलों को गांववालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed