फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

रोडवेज बस ने किशोरी समेत दो को कुचला, मौत

Tue, 29 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 29 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
कोखराज के बलिहावां मोड़ हाईवे के समीप मंगलवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक और किशोरी को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी आशा कार्यकत्री घायल हो गई। जब कि गोद में बैठा तीन साल का बेटा बाल-बाल बच गया। मृतक और घायल महिला कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव के रहने वाले है। पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों को दी। साथ ही घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। किशोरी और युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव की रहने वाली रेखा देवी (45) पत्नी राजू आशा कार्यकत्री है। मंगलवार को वह पड़ोसी बूदी लाल (22) पुत्र सोने लाल, बहन सुरेखा देवी (16) पुत्री धीर सिंह और तीन साल के बेटे राज को लेकर बाइक से मूरतगंज जा रही थी। लोगों का कहना है कि कोखराज के बलिहावां मोड़ के समीप इलाहाबाद की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारने के बाद बूदी और सुरेखा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि रेखा देवी घायल हो गईं। उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


 शोर पर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ करने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक और किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायल आशा कार्यकत्री को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद मौका पाकर बस चालक गाड़ी समेत भाग गया। बताया जा रहा है रोडवेज बस महेवाघाट से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही थी। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज बस के बावत पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed