फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 22 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
accident
घर के सामने खेल रही मीरापुर गांव की एक बालिका की मंगलवार शाम
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर गांव के ही प्रधान का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी भैरव प्रसाद रैदास किसान हैं। गांव जाने वाली सड़क के किनारे उसका घर है। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे घर के सामने ही उसकी करीब 6 साल की बेटी काजल खेल रही थी।

बताया जाता है कि तभी ग्राम प्रधान का ट्रैक्टर खेत की जुताई करके लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर भैरव प्रसाद के घर के सामने से गुजरा। मकान के सामने खेल रही काजल उसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद कल्टीवेटर भी बालिका के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बालिका की जान जाने से परिवार में कोहराम मच गया। गांववाले भी जुट गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed