{"_id":"3867deeb7abb39df019234ff98edc397","slug":"accident-hindi-news-321","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
घर से अजुहा बाजार जा रहे जोरावरपुर गांव के अधेड़ की रविवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। साइकिल सवार अधेड़ को अजुहा बाजार के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर गांव निवासी राज बहादुर (50) पुत्र सैकूलाल किसान था। रविवार की शाम वह लहसुन लेकर उसे बेचने के लिए साइकिल से अजुहा बाजार जा रहा थ। इस दौरान जैसे वह हाईवे पर अजुहा के समीप पहुंचा। तभी कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो की टक्कर लगने से वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के बाद बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना हुई देख चीखते-चिल्लाते आसपास के लोग दौड़े। हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचते। बोलेरो चालक वाहन समेत भाग निकला था। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। हादसे में मौत की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते आए। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।