{"_id":"dc51f029892d3e3c560ea22c76fbf0a6","slug":"accident-hindi-news-299","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह बेकाबू मालवाहक ने साइकिल सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपति की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर गांव के रंगई लाल (45) पुत्र मिठाई लाल बुधवार सुबह पत्नी अनारकली (40) को लेकर साइकिल से रिश्तेदार के घर महगांव गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही साइकिल सवार दंपती पन्नाई मोड़ के समीप पहुंचे तभी इलाहाबाद की ओर से आए बेकाबू मालवाहक ने साइकिल में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी समेत भाग निकला था। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।