{"_id":"9d07b2485429824de11c96907904d394","slug":"accident-hindi-news-285","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्घ को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्घ को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बेटे के ससुराल जा रहे हडिया गांव के वृद्घ को भेलखा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में वृद्घ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हडिया गांव का रहने वाला बड़कू (55) पुत्र राम प्यारे बुधवार दोपहर साइकिल से बेटे के ससुराल निजामपुर नौगीरा गांव जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह भेलखा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।