फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच बच्चे घायल

Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल माता के दर्शन के लिए जा रहे कोल्हुआ (पश्चिमशरीरा) गांव के एक युवक की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। चंपहा बाजार में बेकाबू बोलेरो ने कुचल दिया था। हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं अन्य हादसे में पांच  लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी बच्चालाल (45) पुत्र राम दुलार मंगलवार को नवरात्र पर्व पर देवी दर्शन के लिए विन्ध्याचल जाने को घर से निकला था। वह चंपहा बाजार में वह सड़क किनारे खड़ा होकर इलाहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कौशाम्बी की ओर से आई बेकाबू बोलेरो ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुचलते हुए बोलेरो निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक वाहन समेत भाग निकला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर घरवालों को दी। मौत की सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी आए।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के घोसिया गांव का रहने वाला सलमान मंगलवार सुबह इलाहाबाद से घर आ रहा था। पिपरी के लालापुर गांव के समीप बेकाबू टेंपो की टक्कर से वह बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। इससे उसका एक हाथ-पैर टूट गया। इसी तरह सरायअकिल के पटेल चौराहे के समीप स्कूली वैन ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार छात्र अल्फिसा (07) रसूलपुर, गगनदीप (06) फकीराबाद, किरन देवी (05), संयम (07) और सोनी (08) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed