{"_id":"68829488a72d05b29005f39d","slug":"accident-case-filed-against-co-etawahs-driver-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128307-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कानपुर के ध्यानार्थ सीओ इटावा के वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कानपुर के ध्यानार्थ सीओ इटावा के वाहन चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज
Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुरुकुल के समीप सरकारी गाड़ी से टकराकर हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सीओ इटावा के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के अजुहा कस्बे के भौंतर निवासी महेश कुमार साहू सिराथू कस्बा स्थित बैग की दुकान में काम करता था। बुधवार को वह बाइक से दुकान जा रहा था। पिता अमृतलाल ने बताया कि गुरुकुल के समीप इटावा के सीओ ट्रैफिक की कार ने महेश की बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में महेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अमृतलाल की तहरीर पर सरकारी गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में चालक का नाम प्रकाश में लाया जाएगा।