{"_id":"5b86eee342c792462d134f46","slug":"accidemt-near-umra-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में बुधवार को करीब छह लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में दो ग्राणीण घायल हो गया। चित्रकूट जिले के रमयापुर निवासी छोटू तिवारी अपने बाबा बाबूलाल के साथ बाइक से उदहिन बुजुर्ग गांव आया था। बुधवार को ये लोग वापस घर लौट रहे थे। उमरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाबा-नाती जख्मी हो गए।
चरवा के सैयद सरावां निवासी ऊदल की बेटी बेबी (10) स्थानीय स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से वापस लौटते वक्त उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पश्चिमशरीरा के कमरूपुर गांव निवासी हीरालाल और छितानी किसान हैं। वह लोग मोपेड से बीज लेने करारी जा रहे थे। बाइक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। करारी के अमीनपुर संवरो गांव निवासी मोहम्मद फारुक को भी बाइक ने टक्कर मार दिया था। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं पश्चिमशरीरा कोतवाली के पुनवार गांव के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार बहादुरपुर गांव निवासी रोशन और नागेंद्र को गंभीर चोट आई है। हादसा बुधवार की शाम छह बजे हुआ। घटना के बाद कार सवार भाग निकले। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पुलिस को दी गई है।