फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ABVP takes out campus chalo bike yatra, appeals to students to go to college

कौशाम्बी : एबीवीपी ने निकाली परिसर चलो बाइक यात्रा, छात्रों से कॉलेज चलने का आह्वान

Fri, 05 Jul 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी ने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को परिसर ले चलना इस अभियान का उद्देश्य है। कोरोना काल से परिसर की जगह ऑनलाइन शिक्षा ने ले लिया है, जो की महंगा स्वरूप है।

विज्ञापन
ABVP takes out campus chalo bike yatra, appeals to students to go to college
विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में मौजूद छात्रनेता और पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत के प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने  परिसर चलो यात्रा निकाली है। इसी क्रम में अमेठी से चलकर जौनपुर, प्रतापगढ़, कुंडा होते हुए शुक्रवार को एक यात्रा कौशाम्बी जिला के मंझनपुर मुख्यालय पहुंची। जहां पर सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने बाइक यात्रा निकालकर छात्रों से परिसर चलने के लिए पहल कर जागरूक किया यह यात्रा मंझनपुर मुख्यालय चौराहे पर एक जन सम्मेलन के साथ समापन की गई। 

विज्ञापन





विज्ञापन






छात्र नेता व एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी ने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को परिसर ले चलना इस अभियान का उद्देश्य है। कोरोना काल से परिसर की जगह ऑनलाइन शिक्षा ने ले लिया है, जो की महंगा स्वरूप है। यही नहीं अब छात्र कोचिंग के भी भरोसे हो गए हैं, जिसके चलते परिजनों पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा है, वहीं छात्रों को परिसर की शैक्षणिक पर्यावरण नहीं मिल पा रहा है, जो छात्रों की भविष्य के लिए चिंता जनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन के प्रांत सह मंत्री कार्तिकेयपति त्रिपाठी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुनीत मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री अनिल, विभाग संयोजक ऋषभ, प्रांत एग्रीवीजन सह संयोजक प्रशांत सिंह, जिला संयोजक शिवबाबू  ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अश्वनी सिंह, कमल पटेल, शिवांशु शुक्ला, आशीष द्विवेदी, ऋषि मिश्र, अमन कुमार, अनुप पटेल, आकाश कुमार, रवि पटेल, कुलदीप पटेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed