फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Absenteeism of doctors unhappy with the SDM

डॉक्टरों की गैरहाजिरी से एसडीएम नाखुश

Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Absenteeism of doctors unhappy with the SDM
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर एसडीएम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। वार्डों में गंदगी को लेकर भी उनका पारा गरम रहा। एसडीएम ने अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी को अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंझनपुर की एसडीएम रत्नप्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान उन्हें एक भी महिला चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिली। दाई को डिलेवरी कराते देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चिकित्सा अधिकारी को लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुआयने के दौरान वार्डों में गंदगी देखकर भी एसडीएम खासी खफा हुईं। उन्होंने एमओसी को अल्टीमेटम दिया कि दोबारा अस्पताल के किसी भी वार्ड में गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वार्डों के साथ ही उन्होंने दवा वितरण केन्द्र आदि की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहे टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। अफसरों को निर्देश दिया कि टीकाकरण जैसे अभियान में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें अस्पताल में आवास की कमी देखने को मिली है। बताया कि अस्पताल की इन सभी अव्यवस्थाओं  को दूर करने के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed