भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को बैज अलंकरण समारोह हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों का बैज पहना कर सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा 12 (मैथ) के आदित्य कुमार को हेड ब्वॉय तथा इसी कक्षा की अनन्या जायसवाल को हेड गर्ल बनाया गया। वहीं डिसिप्लिन कैप्टन (बालक वर्ग) में मयंक मिश्रा व ( बालिका वर्ग) में काजल तिवारी को चयनित किया गया। बालक वर्ग का स्पोर्ट्स कैप्टन आर्यन गुप्ता एवं बालिका वर्ग की सारा रुस्तम खान का चयन हुआ।
एक्टिविटी कैप्टन बालक वर्ग से आयुष्मान त्रिपाठी तथा बालिका वर्ग में प्रभा का नाम चयनित हुआ। बालक वर्ग का रेड हाउस कैप्टन वैभव केसरवानी व बालिका वर्ग से कशिश जायसवाल, ग्रीन हाउस का कैप्टन निर्मित श्रीवास्तव व कनक अग्रहरी तथा येलो हाउस कैप्टन बालक वर्ग अक्षित द्विवेदी एवं शैलजा त्रिपाठी, ब्लू हाउस कैप्टन बालक वर्ग चाहत केशेरवानी व बालिका वर्ग से अंशिका रस्तोगी को बनाया गया। समारोह के चीफ गेस्ट केपीएस किडजी फाउंडर मास्टर देव बाबू गुप्ता ने अपने संदेश में सभी बैज होल्डर्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा पवार, आरके सिंह, अकांत गुप्ता, रामपूजन तिवारी, अनुपमा जायसवाल एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।