फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aabis rizavi

आबिस के साथ टूट गया फिल्मी हब का ख्वाब

Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
aabis rizavi
other
 बॉलीवुड के चर्चित हस्ती रहे आबिस रिजवी के साथ वह तमाम उम्मीदें भी धूमिल हों गई, जो कौशाम्बी से जुड़ी थीं। आबिस ने कौशाम्बी को छोटी मुंबई और फिल्मी हब बनाने का सपना देखा था। इसी को साकार करने के लिए टी फॉर ताजमहल की शूटिंग उन्होंने यहीं की थी। तुर्की में हुए आतंकी हमले में आबिस के मारे जाने के बाद कौशाम्बी से जुड़ी पहचान को फिल्मी पर्दे पर लाने व कौशाम्बी को एक नई दिशा देने की जिम्मेदारी अंजुम रिजवी पर आ गई है। अंजुम रिजवी आबिस की चचेरी बहन हैं और वह फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अंजुम ने कई नामचीन फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन


   करारी के हजरतगंज मोहल्ला निवासी पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. एएच रिजवी के बड़े बेटे आबिस रिजवी फिल्मी दुनिया के चर्चित नामों में शुमार थे। उनके चाचा महमूद हसन सरोज फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। चाचा सिब्ते हसन रिजवी फिल्म डायरेक्टर व प्रोड्यूसर भी थे। सिब्ते हसन रिजवी की आठ माह पहले मौत हो गई थी। चाचा की मौत के बाद आबिस ने कौशाम्बी को फिल्मी हब व छोटी मुंबई बनाने का ख्वाब देखा था। इसके संबंध में उन्होंने कई लोगों से बातचीत भी की थी। इसके अलावा वह यहां एक मेडिकल कालेज खोलना चाहते थे, जहां जिले ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस के जिलों के छात्र आकर मेडिकल की पढ़ाई कर सके। आबिस ने अपने ख्वाबों की ताबीर को साबित करने की शुरूआत फिल्म टी फार ताजमहल से की। इस फिल्म की शूटिंग कौशाम्बी के बचानी का पुरवा से की।
विज्ञापन


इस फिल्म में रवीना टंडन का अहम रोल था। कौशाम्बी के पिछड़ेपन को दिखाकर वह इसको रूपहले पर्दे पर लाने की कवायद कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत आतंकी हमले में हो गई। इससे कौशाम्बी के लोग गमगीन हैं। आबिस की मौत के बाद कौशाम्बी की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। अब सारा दारोमदार उनकी चचेरी बहन अंजुम रिजवी पर आ गया है। अंजुम रिजवी भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। अंजुम ने वर्ष 2008 में सबसे चर्चित फिल्म वेडनस-डे बनाई थी। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2004 में चरस समेत कई फिल्में बनाई हैं। अब कौशाम्बी के लोगों को अंजुम रिजवी से बहुत उम्मीदें हैं कि वह आबिस रिजवी के सपनों को साकार करें। रिटायर्ड प्रिंसिपल आगा सिब्तैन हैदर रिजवी, रिटायर्ड लेफ्टीनेंट शकील हैदर का कहना है कि आबिस एक बड़ी सोच वाला व्यक्ति था। वह कौशाम्बी की तरक्की को लेकर फिक्रमंद था, लेकिन दुर्भाग्य कि वह अब दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई में आबिस का शव होगा सुपुर्दे खाक
करारी (ब्यूरो)। आबिस रिजवी की मौत से रिजवी परिवार में मातम है। आबिस का शव लेने के लिए उनके पिता डॉ. अख्तर हसन रिजवी, मां मीना रिजवी मुंबई से रविवार को ही तुर्की के लिए रवाना हो गए थे। आबिस की मौत से उनकी पत्नी पूजा रिजवी, बहन रेशमा रिजवी समेत सबका बुरा हाल है। करारी में उनके नात-रिश्तेदार भी आबिस के गम में आंसू बहा रहे हैं। रिजवी परिवार आबिस की मौत को लेकर गहरे सदमे में है। करारी, मंझनपुर के लोग सोमवार को करारी कालेज में सुबह से शाम तक मौजूद रहे और मुंबई में उनके परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed