फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who was on a hunger strike for 24 hours at his in-laws' house swallowed poison

Kaushambi News: ससुराल में 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे युवक ने निगला जहर

Mon, 23 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young man who was on a hunger strike for 24 hours at his in-laws' house swallowed poison
ससुराल में जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती शिव कुमार।
करारी कोतवाली के बैशकांटी गांव में 24 घंटे से ससुराल में घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने के बाद भी पत्नी साथ रहने को राजी नहीं हुई तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के दीवर कोतारी शिव कुमार की शादी करारी के बैशकांटी गांव की सुमित्रा देवी से हुई है। शादी के तीन साल बाद भी दंपती को कोई संतान नहीं हुई। शिव कुमार के मुताबिक दो माह पहले उसकी पत्नी ने मां से झगड़ा किया, फिर नाराज होकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

तमाम कोशिश के बाद भी पत्नी वापस आने को तैयार नहीं हुई। शनिवार को शिव कुमार खुद पत्नी को बुलाने ससुराल बैशकांटी गया तो आरोप है कि ससुरालियों ने भी उसका अपमान किया। इससे आहत हो वह ससुराल में ही घर के बाहर भूख हड़ताल पर 24 घंटे बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुराल में किसी का दिल नहीं पसीजा। इस पर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में पहले पीएचसी करारी लाया गया। वहां से डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कालेज में कर दिया।
मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल संजय तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक से पूछताछ के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
------------------
कचहरी से घर लौटते समय दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की कोशिश
करारी के अवाना आलमपुर गांव के समीप वाहन का इंतजार करते समय बाइक सवारों ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। बाइक की टक्कर से जख्मी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि पिछले दिनों उसके साथ कड़ाधाम क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसी मामले में शनिवार को वह अदालत पेशी पर आई थी।
महिला के मुताबिक शाम को वह टैक्सी से अपने घर वापस जा रही थी। रास्ते में करारी के अवाना आलमपुर गांव के पास देर शाम रुक कर दूसरी टैक्सी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी तरफ तेज गति से आए और टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह सड़क किनारे गिर पड़ी। बाइक सवारों ने लौट कर दोबारा उसे बाइक से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे बेसुध पड़ा देख एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

अस्पताल की इमरजेंसी में महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। होश आने पर डाॅक्टर ने उसका पता पूछकर परिजनों के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की सूचना पर प्राथमिक जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed