फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who had gone to a party died in a road accident.

Kaushambi News: दावत में गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to a party died in a road accident.

विज्ञापन

टेवां। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के पूरबसरावा गांव के मजरा कोइली का पुरवा निवासी सुरेश (45) पुत्र रामदास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुरेश 21 दिसंबर को गौरा तफरीक हिनौता में दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन 22 दिसंबर पूरे दिन खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका।



परिजनों ने बताया कि सुरेश गांव के ही एक साथी श्रीकेशन के साथ गए थे। पूछताछ पर उसने बताया कि वह सुरेश को घर के बाहर छोड़कर चला गया था। 22 दिसंबर की शाम को परिजनों ने महेवाघाट पुलिस को जानकारी दी। इसी दौरान उनको एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुरेश के रूप में कर ली।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार सुरेश की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। मृतक के छोटे भाई गणेश ने बताया कि सुरेश अपने पीछे छह बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। इनमें दो-तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed