{"_id":"694aed31689a157b3801d3fb","slug":"a-young-man-on-his-bike-to-his-in-laws-house-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-786526-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 24 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के सयारा मीठेपुर गांव का एक युवक को बाइक से ससुराल जाते समय सोमवार की शाम ओसा चौराहे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
सयारा मीठेपुर गांव निवासी इस्लाम वारिस (35) पुत्र अब्दुल अजीज शाम को बाइक से अपनी ससुराल करारी जा रहे थे। जैसे ही मंझनपुर कोतवाली के ओसा चौराहे के पास पहुंचे। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में इस्लाम वारिस गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, हादसे की खबर पर मृतक के घर में रोना पिटना मचा है।
विज्ञापन