{"_id":"686ad06d06363620970a375d","slug":"a-young-man-injured-after-falling-from-a-jamun-tree-died-in-the-hospital-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127641-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जामुन के पेड़ से गिरकर जख्मी युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जामुन के पेड़ से गिरकर जख्मी युवक की अस्पताल में मौत
Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कोखराज के जलालपुर टेंगाई गांव में पांच दिन पहले जामुन के पेड़ से गिरकर जख्मी हुए युवक की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
जलालपुर टेंगाई गांव का सुमित कुमार (22) पुत्र राकेश खेती-किसानी में पिता के साथ रहता था। बुधवार सुबह वह गांव के बाहर लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान डाल टूटी और वह नीचे गिरकर घायल हो गया था।
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुमित को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसी दिन डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था।
हालांकि, परिवार वालों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एसआरएन से हटाकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। जवान बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो घर के लोग रोने-बिलखने लगे। दोपहर बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।