{"_id":"5d6eb84e8ebc3e93a170ab7d","slug":"a-young-man-hanged-himself-in-berui-village-kaushambi-news-ald253918158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरुई गांव में फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरुई गांव में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
बेरुई गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में मंगलवार सुबह एक मनोरोगी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेरुई निवासी महादेव खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ खेतों की ओर चला गया। घर पर बेटा कल्लू (35) अकेला था। इसी दौरान कल्लू ने पंखे के चुल्ले से रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजन दरवाजा खोलने के लिए काफी देर तक आवाज देते रहे, लेकिन भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। आशंका होने पर दरवाजा तोड़कर परिवार वाले भीतर गए तो कल्लू को फंदे पर लटकता देख चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महादेव की मानें तो उसके बेटे कल्लू की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। संभवत: इसी वजह से उसने खुदकुशी की है।