{"_id":"68d3aab75947f593730865a7","slug":"a-young-man-died-of-electrocution-while-cleaning-a-durga-puja-pandal-leaving-the-entire-village-in-mourning-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : दुर्गा पूजा पंडाल में सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Wed, 24 Sep 2025 01:54 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:54 PM IST
सार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को पूजा पंडाल में सफाई करने के दौरान युवक को करंट लगा सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत।
- फोटो : Social media
विस्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को पूजा पंडाल में सफाई करने के दौरान युवक को करंट लगा सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के समशाबाद चौकी अंतर्गत बुधवार को डडैची गांव में दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित है। रोज कि तरह डडूचा गांव का रहने वाल गुड्डू मौर्य (25) पुत्र संगम लाल मौर्य बुधवार कि सुबह लगभग छह बजे पूजा पंडाल में सफाई करके पूजा करने गया था। जैसे ही उसने पंडाल में लगा पंखा सरकाया पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृत गुड्डू मौर्य मुंबई में रहकर एक प्राइवेट नौकरी करता था। अभी दुर्गा पूजा में वह अपने घर आया था। मृतक के चार भाई है। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे गांव में गम का माहौल है। सूचना पर पुलिस पहुंची है जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन