फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man died after coming in contact with an 11 KV line while setting up a tent.

Kaushambi News: टेंट लगाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died after coming in contact with an 11 KV line while setting up a tent.
मृतक नितिन कुमार की फाइल फोटो
कौशाम्बी क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मढ़ी गांव निवासी नितिन कुमार (22) पुत्र नरेश सरोज बृहस्पतिवार को रात कोसम गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल के ऊपर से 11केवी की बिजली लाइन काफी कम ऊचांई से गुजर रही थी। इसी दौरान टेंट का पाइप, 11केवी लाइन से छू गया। इससे नितिन करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार नितिन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता नरेश कुमार रोजी-रोटी की तलाश में करीब एक माह पहले मुंबई गए थे। बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिना फेरे विदा हुई दुल्हन

बारा। राजस्थान के बारा जिले से आई बरात हादसे के बाद बिना फेरे लिए ही रात में दुल्हन को विदा करा रवाना हो गए।
टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-- जगदीश कुमार, थाना अध्यक्ष कौशाम्बी

मृतक नितिन कुमार की फाइल फोटो

मृतक नितिन कुमार की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed