{"_id":"68069c602ecf773eb40051c1","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-his-friend-is-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124485-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युुवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युुवक की मौत, साथी गंभीर
Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के डिहवा गांव के समीप रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कोरीपुर निवासी दिनेश ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा कल्लू उर्फ राजकुमार बाइक से शादी में शामिल होने रविवार शाम सेमरहा गांव जा रहा था। साथ में गांव का विकास भी था। रात करीब नौ बजे वह जैसे ही डिहवा गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां कुछ देर बाद राजकुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
ई-रिक्शा पलटने से महिला का पैर फ्रैक्चर
कौशाम्बी कोतवाली के दुल्हनियापुर मोड़ के समीप सोमवार दोपहर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उस पर सवार विवाहिता का पैर फ्रैक्चर हो गया। करारी के अगियौना निवासी रीता देवी ने बताया कि वह अपने मायका बैगवां जा रही थी। दुल्हनियापुर गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जख्मी रीता को राहगीरोें ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि चालक पप्पू बाल-बाल बच गया। सूचना पुलिस को दी गई है।